कुंभ राशि 30 अगस्त से “सब कुछ तय है पहले से” Kumbh Rashi Rashifal , Aquarius Horoscope

CI@Jyotish25
7 Min Read

हरि ओम प्रिय दर्शकों यदि आपकी कुंभ राशि या कुंभ लग्न है तो इस वीडियो को ध्यान से देखिएगा। इस वीडियो में हम समझने वाले हैं कि इन 17 दिनों पर वो कौन सी स्थितियां हैं जो पहले से निश्चित हैं। उसके पीछे क्या कारण है? क्या उपाय करने हैं? क्या हो सकता है हमारे जीवन में अच्छा या बुरा? सभी कुछ जानेंगे। 30 अगस्त 2025 को परिवर्तन होने जा रहा है और यह परिवर्तन लगभग 17 दिनों का है और 15 सितंबर तक यह गोचर काल चलेगा। अपनी शत्रु की राशि कर्क राशि को छोड़ के अपने बहुत ही प्रिय मित्र की राशि सिंह राशि पर बुध अब गोचर करने वाले हैं। बुध का यह गोचर काल आपके जीवन में क्या प्रभाव देगा यह समझते हैं। उसके पहले स्थिति समझेंगे। सूर्य पहले से ही सिंह राशि पर है और केतु भी पहले से ही सिंह राशि पर है। जिसकी वजह से बुधादित्य योग और जड़ बुद्धि योग और ग्रहण योग पहले से ही बना हुआ है। तो ये कुछ गृह स्थितियां बनेंग और राहु से भी दृष्ट होंगे बुध। इसके अलावा बुध का यह गोचर काल मघा, पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी इन तीन नक्षत्रों पर होगा जो कि क्रमश केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्र है जो कि सूर्य के नक्षत्र में मात्र एक ही चरण इसमें है जो गोचर काल में आएगा। तो यह जो गृह स्थिति बनने जा रही है क्या प्रभाव समझते हैं। और एक बात यह भी समझ लीजिए कि यह जो गोचर काल है आपके पंचम में होने जा रहा है। तो आपके जीवन में यदि आप व्यापारी हैं तो समझिए कि धन लाभ के लिए एक ऐसा अवसर मिला है जो कि कुछ नया हो सकता है। कुछ आप नया सोच सकते हैं अपने व्यापार में कि क्या इसमें कुछ नया किया जाए? क्या इंप्लीमेंट किया जाए? ऐसे आईडिया आएंगे। उन्हें इंप्लीमेंट भी आप करेंगे। अपने व्यापार में उसे यूज करेंगे। उससे आपको लाभ भी मिलेगा। आप अपने ज्ञान अपने बुद्धिमता के बल पर अपने व्यापार को श्रेष्ठता की ओर ले जाएंगे यानी वृद्धि की ओर ले जाएंगे और यदि आपका काम बुध से प्रभावित है बुध से रिलेटेड व्यापार है तो बहुत अच्छी स्थिति है। व्यापार में उन्नति प्रगति की और भी संभावनाएं बढ़ जाएंगी। जो कि यह गोचर काल दांपत्य जीवन मैरिज लाइफ के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। यहां पर मैरिज लाइफ में कई बार दिक्कतें आ सकती हैं थोड़ी सी जो कि अच्छी बात यह है कि यह जो कंफ्यूजन होगा, मनमुटाव होगा। यह अंत में कोई ना कोई रास्ता निकल आएगा। परंतु पहले तो थोड़ी तकलीफें होंगे। तो आपको धैर्य रखना है। कोई भी बात को समझने की कोशिश करना है। क्योंकि चाहे कोई भी रिश्ता हो और खासकर मैरिज लाइफ में आपको एक दूसरे को सहना होगा, समझना होगा। एक दूसरे के बातों को अब क्या होता है कई बार ना कि जो वाद-विवाद होते हैं ना तो उसमें कहीं ना कहीं यह होता है कि हम सामने वाला हमको नहीं समझ पा रहा। हम उसको नहीं समझ पा रहे। यही रीजन अक्सर होता है। यदि व्यक्ति एक दूसरे को बात को समझ जाए तो स्वाभाविक रूप से ज्यादातर संभावनाएं होती हैं कि विवाद हो ही नहीं। तो इस चीज को आपको समझना होगा इस समय। इसके अलावा आपको निर्णय लेते समय जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करना। यदि धैर्य के साथ निर्णय लेंगे तो बड़े अच्छे निर्णय ले पाएंगे। उनसे लाभ भी मिल पाएगा। जल्दबाजी करेंगे मुश्किल में फसेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए यह वह समय है यदि आपका विद्यार्थी जीवन लगभग पूर्णता की ओर है। यानी कि अब जो विद्यार्थी अध्ययन कर रहे थे, पढ़ाई कर रहे थे और आपकी पढ़ाई लगभग अब पूरी होने जा रही है। और आप चाहते हैं कुछ व्यापार कर लिया जाए। है ना? तो यह कुछ काम कर लिया जाए। खासकर व्यापार कर लिया जाए। तो इसके लिए इस समय आप सही तरीके से सोच सकेंगे और उससे आपको लाभ मिल सकेगा क्योंकि स्वाभाविक सी बात है जब सही निर्णय लेंगे तभी तो लाभ मिलेगा और इसके अलावा यहां पर एक स्थिति यह रहेगी कि यदि आप लव पार्टनर हैं तो लव पार्टनर जीवन से इस स्थिति से यदि आप लाइफ पार्टनर की ओर बढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए भी मौका है। नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए भी मौका है। परंतु धैर्य बहुत जरूरी है। गहराई से विषयों को विचार करने की आवश्यकता रहने वाली है। तो इन बातों का ध्यान रखिएगा और अपने जो पार्टनर हैं, लाइफ पार्टनर आपके पति या पत्नी उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखिएगा तो अच्छा रहेगा। इन बातों का ध्यान रखिए तो लाभ आप ले सकते हैं। प्रिय दर्शकों क्या उपाय करना चाहिए? इस समय गणपति उत्सव चल रहा है। भगवान गणपति की आराधना करिए। इससे आपका कल्याण होगा और आपके लिए खासकर कुंभ वालों के लिए यदि आपके लिए संभव हो तो आप पूरे शिव परिवार की ही आराधना करें तो और भी ज्यादा अच्छा है। कमेंट में जयकारा लगाइएगा और खूब स्मरण करिएगा। कोई निर्णय लेना है तो अपनी पर्सनल कुंडली विश्लेषण के बाद ही निर्णय लीजिएगा। वीडियो देखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Whatsapp